राष्ट्रीय खबरें

मशहूर गजल गायक पंकज उधास नहीं रहे

परिवार ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी।

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी।

परिवार ने बयान में कहा, बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी, 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं।

पंकज उधास पिछले कुछ समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां सोमवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। पंकज उधास के निधन पर गायक सोनू निगम उनकी मौत पर प्रतिक्रिया देकर लिखा, मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है।

पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे। जीवन का हिस्सा होने के लिए आपका शुक्रिया।

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में ‘आहट’ नाम से एक गजल एल्बम जारी करके की। जल्द ही, वह भारत में गजल संगीत का पर्याय बन गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button