गोपेश्वर/चमोली। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उत्तराखंड नर्सिंग एसोसिएशन की प्रदेश महामंत्री श्रीमती एलवीना मैथ्यू के नेतृत्व में नर्सिंग अधिकारियों द्वारा मरीजों को फल वितरित किए गए।

इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों के बीच सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश पहुंचाना रहा।
प्रदेश महामंत्री श्रीमती एलवीना मैथ्यू ने कहा कि नर्सिंग सेवा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। मरीजों की देखभाल और उनकी सहायता करना नर्सिंग कर्मियों का प्रमुख दायित्व है।
इस अवसर पर कई नर्सिंग अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में सकारात्मक और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।
