उत्तराखंड

अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

सरकार की बेरुखी के चलते हम लोग आंदोलन करने को मजबूर

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदेशभर में प्रदर्शन व रैली निकाल रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। रुड़की के नगर निगम के समीप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एकत्रित हुईं।

नगर निगम चैक से तहसील परिसर स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाल कर अपना रोष प्रकट किया।

इस दौरान के साथ सभी प्रदर्शनकारी कार्यकत्रियों द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारी कार्यकत्रियों की मांग है कि या तो उन्हें 18 हजार का मानदेय दिया जाए या उन्हें नियमित किया जाए। इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी ने कहा कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की बेरुखी के चलते हम लोग आंदोलन करने को मजबूर हैं। 20 फरवरी से कार्य बहिष्कार पर हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिल्ली पुलिस द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है जोकि बहुत निंदनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button