उत्तराखंड

बच्चे सीखेंगे गढ़वाली व कुमांऊनी भाषा, कक्षाएं आयोजित

UTTARAKHAND NEWS: गंगोत्री एनक्लेव में आयोजित हुईं गढ़वाली व कुमांऊनी भाषाओं की कक्षाएं

गंगोत्री एनक्लेव में गढ़वाली व कुमांऊनी भाषाओं की कक्षाएं आयोजित की गईं। इन कि का उद्घाटन गंगोत्री एनक्लेव के सचिव राजेश कोठारी ने दीप प्रज्वलित किया।

उद्घाटन सत्र में कविता कोठारी, बबली कोठियाल, हेमन्त बहुगुणा उपस्थित रहे। गढ़वाली व कुमांऊनी भाषाओं की कक्षाएं शिक्षिका सुनीता बहुगुणा व नन्दी बहुगुणा ने ली।

कक्षाओं में बच्चों ने अपना-अपना परिचय गढ़वाली भाषा में दिया। कक्षा में गंगोत्री एनक्लेव के बच्चों वंश ध्यानी, सानिया रावत, अंशिका मन्द्रवाल, दीपक मन्द्रवाल, उत्कृष्ट कोठारी, स्वयं कठैत, वैभव बहुगुणा, रिया बहुगुणा, तेजस्वी धामी, स्नेहा कोठियाल ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर गंगोत्री एनक्लेव की उपाध्यक्ष राखी मन्द्रवाल तथा सह सचिव सन्तोषी रावत, रेखा ध्यानी, मंजू धामी, विजय सिंह मन्द्रवाल आदि उपस्थित रहे। गढ़वाली, कुमांऊनी भाषा की कक्षाएं बंजारावाला देहरादून गंगोत्री एनक्लेव में हर महीने प्रत्येक रविवार को चलेगी।

शिक्षिकाएं सुनिता बहुगुणा व नंदी बहुगुणा हैं। यह दिल्ली से डा. विनोद बछेती अगुवाई चल रही हैं। आजकल उत्तराखंडी भाषाएं विलुप्ति की कगार पर हैं। बच्चांे को इस मुहिम के माध्यम से अपना परिचय, लोक संस्कृति के बारे में जानकारी होगी। यह कक्षाएं निशुल्क हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button