???? देहरादून 21 अप्रैल 2026: उत्तराखंड में वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को लेकर आज सचिवालय में बड़ी बैठक हुई। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित उच्चाधिकार समिति की इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
???? बैठक में अखरोट विकास योजना की प्रगति पर खास फोकस रहा। मुख्य सचिव ने पौधारोपण से लेकर उत्पादन तक की पूरी रिपोर्ट मांगी और डीएफओ को विस्तृत मूल्यांकन के निर्देश दिए।
???? जापान की तकनीक से लैंडस्लाइड और मृदा अपरदन रोकने के काम को और तेज करने के निर्देश, आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर।
???? स्वयं सहायता समूहों और क्लस्टर्स को मजबूत करने, मार्केट उपलब्ध कराने और हैंडहोल्डिंग की भी बात कही गई।
???? पिरूल की तरह अब लैंटाना पर भी काम करने की तैयारी, जिससे रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं।
???? मुख्य सचिव ने साफ कहा—
“योजनाओं का सही मूल्यांकन ही भविष्य की रणनीति तय करेगा।”
???? बैठक में पीसीसीएफ कपिल लाल, सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम समेत वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
???? क्यों है ये खबर खास?
✔️ पहाड़ों में भूस्खलन रोकने के लिए नई तकनीक
✔️ किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस
✔️ वन आधारित रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
???? उत्तराखंड में जंगल ही अब विकास की नई कहानी लिखेंगे!
