कैबिनेट मंत्री महाराज ने यू पी की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया।
महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया।

देहरादून/लखनऊ। 28, फरवरी 2026 प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लखनऊ स्थित ‘लोक भवन’ पहुंच कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया।
प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को लखनऊ स्थित ‘लोक भवन’ पहुंच कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया। श्री महाराज ने राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से पिथौरागढ़ आकर आदि कैलाश और ऊं पर्वत के दर्शन करने और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उन्हें चारधाम यात्रा पर आने का भी न्योता दिया।




