देहरादून 13 फरवरी 2026: “स्वच्छ ग्राम, सुंदर ग्राम” के संकल्प के साथ दिनांक 13 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत भोपालपानी में कचरा संग्रहण सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और कूड़ा संग्रहण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर पंचायत स्वच्छता समिति और प्रतिष्ठित संस्था Waste Warriors के बीच एक महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे गाँव में नियमित और सुव्यवस्थित कचरा प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्री सतीश कुमार त्रिपाठी जी रहे।

“स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। जब तक जनभागीदारी नहीं होगी, तब तक कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षिकाएँ, सक्रिय नागरिक, वार्ड सदस्य तथा ग्राम प्रधान श्री रघुवीर सिंह जी उपस्थित रहे।

ग्राम प्रधान श्री रघुवीर सिंह जी ने इस पहल में विशेष सहयोग दिया, जिसकी सभी ने सराहना की। ग्रामीणों ने भी ग्राम प्रधान श्री रघुवीर चुनार का आभार व्यक्त किया और गाँव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
