उत्तराखंड

देहरादून में जल्द बंद होंगी डीज़ल से संचालित होने वाले सिटी बस और विक्रम

दूषित होती हवाओं को स्वच्छ बनाने की पहल

 

देहरादून में जल्द ही बंद होंगी डीज़ल से संचालित होने वाले सिटी बस और विक्रम। वहीं अब अनुदान योजना की शुरुवात सबसे पहले दून शहर में की जाएगी।

देहरादून शहर की दूषित होती हवाओं को स्वच्छ बनाने की पहल शुरू हो गई है। अब जल्द ही देहरादून की सड़कों से सिटी बस और विक्रम हटाए जाएंगे। अनुदान योजना के तहत डीजल सार्वजनिक यात्री वाहनों के संचालकों को नई सीएनजी-इलेक्टि्रक या स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन से संचालित बस खरीदने के लिए अनुदान सबसे पहले दून में मिलेगा। इसके बाद इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

सरकार की और से स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन निति के तहत अनुदान योजना को मंजूरी दी गई है। इसमें सिटी बस या विक्रम के परमिट को सरेंडर करने और वाहन स्क्रैप कराने का प्रमाण पत्र देने पर 25 से 32 सीट की नई सीएनजी या स्वच्छ ईंधन बस खरीदने के लिए वाहन लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 15 लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा। वहीं वाहन को स्क्रैप किए बिना परमिट सरेंडर करने पर वाहन लागत का 40 प्रतिशत या अधिकतम 12 लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा।

केंद्र की स्केप पॉलिसी के तहत 15 साल से अधिक डीज़ल वाहनों को प्रतिबंधित किया जा रहा है। फ़िलहाल देहरादून की सड़कों पर 170 बसें चल रही है वहीं विक्रमों की संख्या 470 के करीब है। अनुदान योजना को लेकर दून के सिटी बस और विक्रम संचालकों ने खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button