देहरादून 18 मार्च 2025 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय, देहरादून से उत्तरकाशी जनपद के 15 उत्कृष्ट विद्यालयों के छात्रों के परिवहन हेतु खरीदी गई 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन बसों के संचालन से छात्रों के विद्यालय आने-जाने में सुविधा और समय की बचत होगी, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी।
इन बसों की खरीद खनिज न्यास फाउंडेशन के सीएसआर और अंटाइड फंड के माध्यम से की गई है। यह पहल न केवल शैक्षिक संसाधनों को सुदृढ़ करती है, बल्कि राज्य की प्रगति में निजी संस्थानों की भागीदारी को भी रेखांकित करती है, जो निश्चित रूप से सराहनीय है।
