देहरादून। दीपावली के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण मित्रों और व्यापारियों के बीच पहुंचकर खुशियां साझा कीं। उन्होंने हाथीबड़कला स्थित अपने कैंप कार्यालय में पर्यावरण मित्रों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री ने पर्यावरण मित्रों को मिष्ठान एवं उपहार वितरित किए और उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अथक परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों की सेवाएं समाज के लिए बेहद सराहनीय हैं और उनके योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए।
इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने कालिदास मार्ग बाजार पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, दायित्वधारी बबीता सहोत्रा, भावना चौधरी, चुन्नी लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
