भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित – Republic India News

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा— युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में स्काउट एवं गाइड की अहम भूमिका

देहरादून। भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्काउट एवं गाइड का पारंपरिक स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड संगठन युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संस्था के प्रयास सराहनीय हैं। युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में स्काउट एवं गाइड का योगदान महत्वपूर्ण है।

हैम रेडियो और युवा आपदा मित्र कार्यक्रम की दी जानकारी

भेंट के दौरान प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संस्था की विभिन्न गतिविधियों एवं उत्तराखण्ड में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड का गठन 7 नवम्बर 1950 को किया गया था।

उन्होंने उत्तराखण्ड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट तथा युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों को दिए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त वंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक वित्त समिति के सदस्य जे.पी. काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राहुल प्रसाद रतूड़ी तथा गाइड योजना से जुड़ी इशा ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संपादकीय संदेश: स्काउट एवं गाइड संगठन युवाओं को सेवा, समर्पण और अनुशासन के संस्कार देकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *