विदाई के बाद पैप्स से मिलने आईं दिव्या अग्रवाल, ट्रोल्स ने किए भद्दे कमेंट्स – Republic India News

विदाई के बाद पैप्स से मिलने आईं दिव्या अग्रवाल, ट्रोल्स ने किए भद्दे कमेंट्स

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल अपूर्व पडगांवकर की दुलहनिया बन चुकी हैं। शादी के बाद दोनों पैप्स से मिलने आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो पर लोगों को तरह-तरह के रिऐक्शंस दिख रहे हैं। कुछ लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं कई ने ट्रोलिंग की है।

दिव्या अग्रवाल फाइनली शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। विदाई के बाद उन्होंने अपने पति अपूर्व के साथ पैप्स को पोज दिए और बातचीत की। उनके वीडियोज और फोटोज कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर है। टेलीचक्कर पर पोस्ट क्लिप पर ट्रोलिंग दिख रही है। दिव्या और उनके पति ने ब्लू और पर्पल आउटफिट पहने थे। एक यूजर ने लिखा है, ये दोनों ट्रक ड्राइवर्स क्यों लग रहे हैं।

एक और ने लिखा है, दूल्हा-दुलहन कम नमूने ज्यादा लग रहे हैं। फेक शादी है ये। एक कमेंट है, ऐसा लग रहा है, होली खेलकर आए हैं। एक ने लिखा है, इरा खान से भी ज्यादा अतरंकी शादी अवतार लुक। एक ने लिखा है, बंजारे दूल्हा-दुलहन छपरी। एक और ने लिखा है, रणबीर आलिया को कॉपी करके घर में शादी करने वाले सस्ते कपल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *