टाइगर वर्सेस पठान की तैयारियां शुरू, जानिए कब रिलीज होगी सलमान और शाहरुख की फिल्म – Republic India News

टाइगर वर्सेस पठान की तैयारियां शुरू, जानिए कब रिलीज होगी सलमान और शाहरुख की फिल्म

शाहरुख खान और सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ पर बड़ा अपडेट आया है। यूं तो अभी फिल्म के रिलीज होने में काफी समय है। लेकिन, मेकर्स ने ‘पठान-2’ के साथ-साथ ‘टाइगर वर्सेस पठान’ की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेकर्स का मानना है कि सलमान और शाहरुख की वजह से फैंस की फिल्म से उम्मीदें बहुत ज्यादा है इसलिए वे फिल्म की तैयारियां शुरू कर देना चाहते। चलिए आपको मेकर्स का प्लान बताते हैं।

शाहरुख खान इस साल के अंत में ‘पठान-2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। ‘पठान-2’ से ही ‘टाइगर वर्सेस पठान’ की कहानी निकलेगी। इसलिए पहले ‘पठान-2’ रिलीज होगी और फिर साल 2026 में ‘टाइगर वर्सेस पठान’ की शूटिंग शुरू होगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने ‘टाइगर वर्सेस पठान’ के लिए 100 दिन का शूट शेड्यूल तय किया है। यानी ये फिल्म साल 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “टाइगर वर्सेस पठान एक ऐसी फिल्म है जिसके लिए बहुत समय और बहुत सारी तैयारियां चाहिए। शाहरुख और सलमान जैसे बड़े कालाकर के साथ इतनी बड़ी एक्शन फिल्म को 100 दिन में बनाना आसान नहीं है। इसलिए शूट शुरू करने से पहले मेकर्स YfX टीम के साथ मिलकर ‘टाइगर वर्सेस पठान’ का प्री-विज़ुअलाइजेशन करेंगे। फिल्म के सीन्स को वीएफएक्स की मदद से बनाकर देखेंगे और फिर साल 2026 में सलमान-शाहरुख के साथ असली शूट शुरू करेंगे।” स्पष्ट कर दें, अभी तक मेकर्स की तरह से आधिकारिक तौर पर फिल्म से जुड़ा कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *