मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, आठ लोगों की मौत, 28 घायल
परिसर में करंट फैलने अफवाह की खबर के बाद भक्तों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। जिसके चलते सीढ़ी मार्ग पर श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिर गये।

हरिद्वार 27 जुलाई 2025: धार्मिक नगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। इस घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 28 लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन मौके पर हैं। मौके पर तेजी से राहत बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं। अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। मामले में प्रशासन ने ताजा जानकारी साझा की है।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार मनसा देवी मंदिर भगदड़ हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। 5 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं। 23 लोग सामान्य घायल है। 8 लोगों की घटना में मौत हुई हैं। 13 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है। बाकी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है। घटना स्थल पर जिलाधिकारी हरिद्वार, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें बचाव का कार्य में लगी हुई हैं। पीएम मोदी, सीएम धामी ने घटना की जानकारी ले इस पर दुख जताया है।
रविवार को हरिद्वार में प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। शनिवार और रविवार वीकेंड होने के कारण भी मंदिर में अन्य राज्यों से भी आए भक्तों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ कांवड़ मेला खत्म होने के बाद भी कई संख्या कांवड़िए मंदिर में देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि मंदिर के मुख्य सीढ़ी पैदल मार्ग पर ज्यादा भीड़ बढ़ने से स्थिति नाजुक बनी हुई थी तभी परिसर में करंट फैलने की खबर के बाद भक्तों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। जिसके चलते सीढ़ी मार्ग पर श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिर गये।
पूरे मामले पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सुबह लगभग सवा 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि मंदिर से 100 मीटर नीचे सीढ़ी पैदल मार्ग पर भगदड़ मच गयी। जिसके बाद पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ सभी हताहत लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल लाया गया। इस भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि 28 लोग घायल हो गये।
मृतकों के नाम आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 6 वर्ष, निवासी सौदा बरेली, उत्तर प्रदेश, शकल देव, पुत्र बेचान, उम्र 12 वर्ष, अररिया, बिहार, विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 25 वर्ष ग्राम विलासपुर, कैमरी रोड़, रामपुर, उत्तर प्रदेश, विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर, उत्तराखंड, वकील पुत्र भरत सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश, शान्ती पत्नी रामभरोसे उम्र 60 वर्ष बदायूं, उत्तर प्रदेश, विशाल उम्र 19 वर्ष व एक 19 वर्षीय युवक नाम पता अज्ञात हैं। घायलों के नाम इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत, दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली, शीतल पुत्र, उम्र 17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर, उत्तरप्रदेश, भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं, अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, कुमारी कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी, बिहार, राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतिहारी बिहार, अजय पुत्र संजय, उम्र 19 वर्ष, बड़ियारपुर बिहार, रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मैनपुरी, विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट, उत्तर प्रदेश, काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद, आराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर, बिहार, विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर, बिहार, निर्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली, विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर, अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र 4 वर्ष, धामपुर, उत्तर प्रदेश, संदीप पुत्र रमेश कुमार, उम्र 25 मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात, दीक्षा निवासी रामपुर, अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर, बिहार, मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश हंै।




