
राशिफल के अनुसार आज गुरुवार का दिन सिंह, तुला और मकर राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा होगा। आज वृषभ राशि के बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग बन सकते है।
आज का राशि फल: राशिफल के अनुसार आज गुरुवार का दिन सिंह, तुला और मकर राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा होगा। आइए जानते है बाकि 12 राशियों के लोगों के लिए कैसा होगा आज का दिन।
मेष राशि
आज मेष राशि के लोगों के जीवन में सुख सुविधा में वृद्धि होगी। आज आपको आजीविका से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों की अपने उच्च अधिकारियों से दोस्ती बढ़ेगी। वहीं मजदूर वर्ग के लोगों को रोजगार मिलेगा।
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग बन सकते है। किसी प्रियजन से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्र संग अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ सकती है।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। किसी व्यापारिक योजना से लाभ मिलने के योग हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। विदेश सेवा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें। ऐसे में आपकी आय पर असर पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा।कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी घटना घटित होगी, जिससे आपको धन लाभ होगा। किसी अन्य के वाद विवाद में पड़ने से बचें।
कन्या राशि
आज आपके दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी। कोई बुरा समाचार मिल सकता है। भोग विलास में अत्यधिक रुचि रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विदेश में रह रहे किसी प्रियजन का विशेष सहयोग मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोग जो तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत है, उन्हें कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की खबर मिल सकती है। व्यापार में आपके नए सहयोगी बनेंगे। उद्योग धंधे में उन्नति के साथ लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
कार्य क्षेत्र में आपके कुशल नेतृत्व व प्रबंधन की तारीफ होगी। नए कार्य योजना की भूमिका बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। व्यापार करने वाले लोग सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे।
धनु राशि
राजनीतिक लोगों को आज सरकार में बैठे उच्च पदस्थ व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। किसी अधूरे कार्य पूरा होगा। जिससे आपके मन में उत्साह एवं उमंग बढ़ेगी।
मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में पिता का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में उन्नति के योग हैं। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी।
कुंभ राशि
आज मुकदमे में पराजय का सामना करना पड़ सकता है। कोई पारिवारिक विवाद झगड़े का गंभीर रूप ले सकता है। ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें।
मीन राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपके नए मित्र बनेंगे। व्यापारिक उन्नति के साथ धन लाभ होगा।नौकरी में उच्चाधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। राजनीति में सहयोगी बनेंगे। विवाह कार्य में व्यस्त रह सकते है।