राष्ट्रीय खबरें

बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जल्द जारी कर सकती है: जानें किसे मिलेगा टिकट

इससे पहले 1 मार्च को पार्टी की तरफ से 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई थी।

इससे पहले 1 मार्च को पार्टी की तरफ से 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई थी। इस लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे बड़े नाम शामिल थे। अब पार्टी दूसरी लिस्ट भी जारी करने वाली है।

BJP Candidate Second List: बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी तैयार हो गई है। इसके बाद से माना जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में आरा से राजकुमार सिंह को टिकट मिल सकता है। वहीं, बिहार के बेगूसराय से फिर से गिरिराज सिंह को टिकट मिल सकता है। सूत्रों के हवाले से छपरा से राजीव प्रताप रूडी को भी टिकट मिल सकता है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई चर्चा:-

इससे पहले लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। बीजेपी हेडक्वार्टर में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार पार्टी की तरफ से आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में टिकट पर चर्चा हुई थी। मीटिंग से पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ राज्य में दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत की थी।

पहली सूची में मोदी, शाह समेत अन्य बड़े नाम:-

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक एक मार्च को हुई बैठक में 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई थी। पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी (वाराणसी), गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ) के नाम भी शामिल थे। इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल थे जबकि तीन मंत्रियों के टिकट काट दिए गए थे।

सूची में 28 महिलाएं भी शामिल:-

भाजपा पार्टी की पहली सूची में 28 महिलाएं और 47 युवा शामिल थे। वहीं, 27 उम्मीदवार अनुसूचित जाति से, 18 अनुसूचित जनजाति से और 57 अन्य पिछड़ा वर्ग से थे। पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51 सीट, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीट, केरल और तेलंगाना की 12-12 सीट, झारखंड, छत्तीसगढ़ और असम की 11-11 सीट शामिल थी। वहीं, दिल्ली की पांच सीट सहित कुछ अन्य प्रदेशों व केंद्र शासित प्रदेशों में उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button