उत्तराखंड

मयाली-गुप्तकाशी मार्ग पर क्षतिग्रस्त बेली ब्रिज निर्माण तेजी से जारी

यह मार्ग क्षेत्र की लाइफ लाइन माना जाता है और इसके बंद होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ

रुद्रप्रयाग। 08 सितम्बर 2025: बसुकेदार क्षेत्र में आई दैवीय आपदा के दौरान ल्वारा के समीप स्थित 12 मीटर लंबे स्पान पुल के क्षतिग्रस्त होने से मयाली गुप्तकाशी मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। यह मार्ग क्षेत्र की लाइफ लाइन माना जाता है और इसके बंद होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ, लेकिन अब इस संकट के समाधान की ओर ठोस कदम उठाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने पुल के पुनर्निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। वर्तमान में इरेक्शन वर्क जोरों पर है और बेली ब्रिज के पार्ट्स को तेजी से जोड़ा जा रहा है।

प्रशासन ने इस बार पुल की मजबूती और भविष्य की आपदाओं को ध्यान में रखते हुए पुल की लंबाई को 14 से 16 मीटर तक बढ़ाया है, ताकि संरचना और अधिक मजबूत और सुरक्षित बन सके। ऊखीमठ डिवीजन के अधिशासी अभियंता आरपी नैथानी ने जानकारी दी कि बेली ब्रिज इरेक्शन कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोशिश है कि अगले चार दिनों में पुल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button