राजनीति

मंत्रिमंडल में उत्तराखंड को स्थान मिलना सुखद: चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तराखंड को केंद्रीय मंत्रिमंडल मे स्थान मिलने के लिए केंद्र का आभार और राज्य के लिए सुखद बताया।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तराखंड को केंद्रीय मंत्रिमंडल मे स्थान मिलने के लिए केंद्र का आभार और राज्य के लिए सुखद बताया। उन्होंने राज्य को मंत्रिमंडल मे स्थान को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को हास्यास्पद बताया और कहा कि राज्य गठन से लेकर राज्य को विकास की अग्रिम पंक्ति मे लाने के लिए भाजपा ने अब तक साबित किया है।

चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह सुखद है कि केंद्र की हर भाजपा सरकार ने राज्य की सुध ली और भरपूर मदद की। अटल जी ने पृथक राज्य दिया तो पीएम मोदी उसे संवार रहे हैं। जहाँ तक काग्रेस का सवाल है तो कांग्रेस ने तो भाजपा के दिये विशेष पैकेज को भी छीन लिया और तब राज्य की पांच लोक सभा सीटों पर काबिज कांग्रेसी सांसद मूकदर्शक बने रहे। उस समय सांसदों ने अपने हाईकमान के सामने राज्य हित की बात भी नही उठाई।

कांग्रेस काल मे राज्य को मिली मदद का भाजपा सरकार से तुलना की जाए तो यह ऊँट के मुंह मे जीरे से समान है। कांग्रेसियों को तुलनात्मक अध्ययन की जरूरत है। चौहान ने कांग्रेस के महिला शासक्तिकरण को भी ढोंग करार देते हुए कहा कि जो पार्टी राज्य से एक भी महिला को सांसद प्रत्याशी के योग्य नही मानती और टिकट वितरण मे हमेशा ही उपेक्षित रखती है उसे नारी सम्मान की बात शोभा नही देती।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर क्षेत्र मे जिस तरह महिलाओं को सम्मान दिया है उसके परिणाम यह है कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद भाजपा के साथ हमेशा रहा है। वहीं कांग्रेस महिलाओं को वोट बैंक मानती रही है।

चौहान ने कहा कि यह उत्तराखंड का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मार्गदर्शक हैं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे आज राज्य मे 2 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं संचालित हो रही है।

हवाई और सड़क कनेक्टिविटी मे हुए क्रांतिकारी कार्यों की बदौलत आज राज्य पर्यटन के क्षेत्र मे लगातार आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप राज्य देश के श्रेष्ठ राज्य की ओर अग्रसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button