देहरादून। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने देर रात विशेष अभियान चलाकर गैस माफिया के नेटवर्क का खुलासा किया।
???? निरंजनपुर मंडी के पास छापा
सूचना के आधार पर क्यूआरटी टीम ने निरंजनपुर सब्जी मंडी के समीप स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के कमरे में छापेमारी की, जहां अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही थी।
???? क्या-क्या मिला मौके से?
- 27 घरेलू गैस सिलेंडर
- 4 छोटे सिलेंडर
- 1 व्यावसायिक सिलेंडर
- एक वाहन में लदे 327 गैस सिलेंडर बरामद
???? रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक चला ऑपरेशन
टीम ने करीब 4 घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
???? महंगे दामों पर बेचने की थी तैयारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सिलेंडरों को अवैध रूप से रिफिल कर ऊंचे दामों पर बाजार में बेचने की साजिश थी। यह न सिर्फ आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।
???? कहां से आए थे सिलेंडर?
वाहन स्वामी ने बताया कि गाड़ी लोनी बोटलिंग प्लांट से करीब 360 सिलेंडर लेकर निकली थी।
???? मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
थाना पटेल नगर में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
????️ डीएम का सख्त संदेश:
“जनपद में गैस की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”
⚠️ बड़ी बात:
अवैध गैस रिफिलिंग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है—प्रशासन की यह कार्रवाई संभावित खतरे को टालने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
