आ गईं रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी की तस्वीरें – Republic India News

आ गईं रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी की तस्वीरें

 रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 21 फरवरी के दिन परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पहले आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी की। फिर सिंधी रीति-रिवाज से ब्याह रचाया। वहीं अब दोनों की शादी के बाद की तस्वीरें सामने आई हैं। जी हां, इंतजार खत्म हो गया है। रकुल ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी और जैकी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं।

रकुल ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘ये आज और हमेशा के लिए मेरे हैं। 21-02-2024 हैशटैग अब दोनों भगना-नी।’ रकुल की पोस्ट पर कमेंट कर सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, आथिया शेट्टी, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, सामंथा रुथ प्रभु, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सारे सेलेब्स रकुल और जैकी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। यहां देखिए पोस्ट।

रकुल और जैकी ने गोवा में इको-फ्रेंडली शादी की। उन्होंने मेहमानों को डिजिटल इन्विटेशन भेजा, ताकि कागज की बर्बादी ना हो। शादी में पटाखों का इस्तेमाल नहीं किया। इसके अलावा मेहमानों के खाने का भी ध्यान रखा। उन्होंने मेहमानों के लिए ग्लूटन फ्री और शुगर फ्री खाना रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *