लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका – Republic India News

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है।

वहीं कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद मनीष खंडूड़ी के बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गई हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. वहीं मनीष खंडूड़ी के इस्तीफे के बाद प्रदेश में सियासी पारा और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने से पहले मनीष खंडूड़ी ने पाला क्यों बदला इसको लेकर अभी खुलकर बात सामने नहीं आई है. लेकिन उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि मनीष खंडूड़ी पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रबल दावेदार मानें जा रहे थे. साथ ही वो इस सीट से दावेदारी भी करते दिखाई दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *