औली में 16 साल बाद नौ और 10 मार्च को राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा – Republic India News

औली में 16 साल बाद नौ और 10 मार्च को राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा

नौ और दस मार्च को औली में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप (National Skiing Championship) का आगाज़ होने जा रहा है। प्रत्योगिता में राष्ट्रीय स्तर के स्कीइंग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को निमंत्रण दिया गया है। दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी नहीं होने से हिमक्रीड़ा स्थली औली वीरान पड़ी रही, लेकिन फरवरी और मार्च में अच्छी बर्फबारी होने से औली में अधिक बर्फ जम चुकी है।

सही मात्रा में बर्फ जमा हो जाने के कारण अब विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने औली में नौ और 10 मार्च को दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन की योजना बनाई गई थी। जिसके बाद अब इसको ओपन राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप (National Skiing Championship) में तब्दील कर दिया गया।

प्रतियोगिता के लिए विंटर गेम्स एसोसिएशन तैयारियों में जुट गया है। विंटर गेम्स एसोसिएशन के सह सचिव अजय भट्ट ने बताया, औली में अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्ड व स्की माउंटेनियरिंग प्रतियोगिता होगी, जिसमें महिला व पुरुष प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है।

यह प्रतियोगिता होंगी आयोजित :-

1- अल्पाइन सलालम व अल्पाइन जाइंट सलालम

2- स्नोबोर्ड सलालम व स्नोबोर्ड जाइंट सलालम

3- स्की माउंटेनियरिंग स्प्रिटिंग और वर्टिकल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *