रणवीर सिंह के साथ काम करने पर पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स ने बताया अपना एक्सपीरियंस – Republic India News

रणवीर सिंह के साथ काम करने पर पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स ने बताया अपना एक्सपीरियंस

पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स और रणवीर सिंह का हाल ही में रिलीज हुआ ऐड काफी सुर्खियों में है। जब तक की ऐड रिलीज नहीं हुआ तब तक किसी को दोनों के साथ काम करने की किसी को भनक नहीं थी। अब जॉनी ने भारत में आने और रणवीर सिंह के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। जॉनी ने बताया कि कैसे उनके भारत आने के ट्रिप को भी सीक्रेट रखा गया और इससे उन्हें सिर्फ एक बात का ही दुख है।

जॉनी ने बताया कि वह सेट पर इतने सारे लोगों को देखकर सरप्राइज थे क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी इतने लोगों के साथ शूट नहीं किया। जॉनी का कहना है कि सबसे ज्यादा उन्होंने अब तक 15 लोगों के साथ काम किया है।

यूट्यूबर तन्मय भट्ट से बात करते हुए जॉनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में उनका होना सीक्रेट था। मेकर्स ने इसकी अनाउंसमेंट पहले नहीं की। यही वजह है कि भारत में उनका ट्रिप भी सीक्रेट रखा गया। जॉनी को बस एक बात का दुख है कि वह पहली बार भारत आए और यहां घूम भी नहीं पाए बस इसी वजह से क्योंकि उनके ट्रिप को सीक्रेट रखना था। हालांकि उनका भारत का एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। वह जितने भी लोगों से मिले उन्होंने जॉनी के साथ अच्छा ट्रीट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *