Pushpa 2 Teaser: जल्द होगा रिलीज – Republic India News

Pushpa 2 Teaser: जल्द होगा रिलीज

पुष्पा 2 के मेकर्स अपने फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आए है। अल्लू अर्जून को दीवानों की तरह चाहने वाले लोगों के लिए पुष्पा 2 का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला हैं।

टीजर(Pushpa 2 Teaser) जल्द ही रिलीज होने वाला है। साल 2021 में रिलीज हुई मूवी “पुष्पा: द राइज” के बाद से ही फैंस अल्लू अर्जुन और रश्मिका को दोबारा एक साथ पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। “पुष्पा: द राइज” ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के चलते धमाकेदार कमाई की थी। इसके साथ ही फिल्म ने लोगों के ऊपर ऐसा जादू चलाया कि तीन साल पहले रिलीज हुई मूवी “पुष्पा: द राइज” के सीक्वल के आने का क्रेज सभी के मन में ताजा हो गया है।

सिनेमाघरों में 15 अगस्त को दस्तक देगी “पुष्पा 2: द रूल”

“पुष्पा: द राइज” की सीक्वल फिल्म “पुष्पा 2: द रूल” 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार की भूमिका में नजर आएंगे।

सुकुमार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म “पुष्पा: द राइज” का सीक्वल है। ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। टीजर रिलीज की खबर से फिल्म के फैंस काफी उत्साहित हैं।

इस दिन रिलीज होगी टीजर

अल्लू अर्जून ने अपने बर्थडे से पहले ही अपने फैंस को अपनी तरफ से बड़ा तोहफा दिया है। बता दे कि अल्लू अर्जुन के फैंस “पुष्पा: द राइज” के बाद से ही मूवी के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

इसी बीच अल्लू अर्जून ने अपने फैंस को बिना नाराज किए प्यारा सा सरप्राइज दिया है। अल्लू अर्जून ने अपने “पुष्पा 2: द रूल” के टीजर डेट का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि फिल्म का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल को रिलीज होगा।

अल्लू अर्जून ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस की है। पोस्टर में देखा जा सकता है, कि एक पैर में घुंघरू बंधे हुए हैं,जो पुष्पराज या फिर रश्मिका मंदाना का हो सकता है। इससे पहले मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के फेस लुक जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *