विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण भराड़ीसैंण के लिए रवाना, श्रीनगर में पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर – Republic India News

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण भराड़ीसैंण के लिए रवाना, श्रीनगर में पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

गैरसैंण विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए देहरादून से सड़क मार्ग से निकलीं विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून/श्रीनगर। उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र में प्रतिभाग करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण देहरादून से सड़क मार्ग द्वारा ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) के लिए रवाना हुईं।

भराड़ीसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गैरसैंण के लिए प्रस्थान कर गईं। यात्रा के दौरान श्रीनगर में अल्प विश्राम के अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण भराड़ीसैंण (गैरसैंण) के लिए आगे रवाना हो गईं। विधानसभा के तृतीय सत्र में उनकी सहभागिता के मद्देनजर यह दौरा महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *