उत्तराखंड सामाजिक सम्मान संगठन ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर को उनकी जयंती पर किया नमन – Republic India News

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान संगठन ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर को उनकी जयंती पर किया नमन

आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को उत्तराखंड सामाजिक सम्मान संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष राजू वर्मा के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गयी।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान संगठन के पदाधिकारियों ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक वकील , अर्थ शास्त्री , राजनीतिज्ञ ,महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले व्यक्ति थे।

आज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजू वर्मा ,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, प्रदेश महासचिव राकेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह, प्रदेश प्रभारी कैलाश सेमवाल,जिलाध्यक्ष शिवम भट्ट, जिला महासचिव वैभव पंत, जिला सचिव अभिषेक राघव, जिला कोषाध्यक्ष गौरव नौटियाल उपस्थित रहे।

शासकीय आवास पर संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाबा साहेब के आदर्श हम सभी को समानता, न्याय और समरसता की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *