DEHRADUN: सीआईएमएस कालेज में पढ़ने वाले पत्रकारों के 100 बच्चों की ट्यूशन फीस होगी माफ – Republic India News

DEHRADUN: सीआईएमएस कालेज में पढ़ने वाले पत्रकारों के 100 बच्चों की ट्यूशन फीस होगी माफ

देहरादून/ 17 मार्च 2025 उत्तरांचल प्रेस क्लब में रविवार को प्रथम अनिल नेगी स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआईएमएस कालेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। मुकेश राजपूत प्रथम, रश्मि खत्री द्वितीय और जितेन्द्र नेगी तृतीय स्थान पर रहे। संजय नेगी को सांत्वना पुरस्कार मिला।

मुख्य अतिथि ललित जोशी ने कहा कि प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों की प्रतिभाओं को निहारने के लिए वर्षभर का खेल कैलेंडर तैयार किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने पत्रकारों के 100 बच्चों के लिए सीआईएमएस कालेज में ट्यूशन फीस में माफी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। नशे को रोकने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम जरूरी है। जोशी ने कहा कि प्रेस क्लब को भविष्य में कभी भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी उसके लिए मैं सदैव तत्पर हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *