UTTARAKHAND: सीएम धामी ने 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया – Republic India News

UTTARAKHAND: सीएम धामी ने 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

UTTARAKHAND:

मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 50 से अधिक देशों के 4,000 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जो उत्तराखण्ड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सीएम द्वारा इस सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में निरंतर नवाचार, उन्नत प्रौद्योगिकी और शोध को बढ़ावा देने के लिए समर्पित वैज्ञानिकों और कृषक जनों को सम्मानित किया गया। उन्होंने  कहा कि इन प्रयासों से हमारे किसानों को नई तकनीकों और समाधान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, जो उनके उत्पादन और जीवन स्तर को और भी बेहतर बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में शिक्षा और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। इस सम्मेलन के माध्यम से हम ना केवल कृषि के क्षेत्र में नई दिशा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, बल्कि हमारे कृषक समुदाय को भी सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *