DEHRA DUN: 2 अक्टूबर को मैराथन शांति मार्च का होगा आयोजन – Republic India News

DEHRA DUN: 2 अक्टूबर को मैराथन शांति मार्च का होगा आयोजन

DEHRA DUN:

भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे देहरादून में मैराथन शांति मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस शांति मार्च के माध्यम से भगवान महावीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस उद्देश्य को लेकर भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14 द्वारा 108 मुनि उपाध्याय श्री विकसंत सागर जी मुनिराज जी के सानिध्य में जैन धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शांति मार्च के संबंध में विस्तार से बताया गया।

मुनि श्री विकसंत सागर जी ने आगामी कार्यक्रम को लेकर बताया कि भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण् वर्ष पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में 2 अक्टूबर को संपूर्ण भारत की 1500 शाखाओं के माध्यम से विश्व शांति और स्वास्थ्य कामना को लेकर  शांति मार्च के माध्यम से देशवासी दौड़ेंगे।

भगवान महावीर किसी विशेष के महावीर ना हो कर जन-जन के महावीर हैं उनके उपदेश संदेश अहिंसा, जियो और जीने दो जल ही जीवन है। वनस्पति में भी जीव है पर्यावरण सुरक्षा आदि पर भगवान महावीर ने  केवल ज्ञान प्राप्त करके अहिंसा की पूर्णता प्राप्त की।

अहिंसा परमो धर्म कहकर अहिंसा को परम धर्म और हिंसा का अधर्म बताया। उनका कहना था कि पाप से घृणा करो पापी से नहीं। अहिंसा, चोरी न करना, सत्य, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह उनके मूल पांच अणुव्रत थे। महावीर ने जीने की कला सिखाई।

एकांतवाद के बजाय महावीर अनेकांतवाद में विश्वास रखते थे। वर्तमान परिवेश में विश्व शांति के लिए महावीर के संदेश शांति, भाईचारा, अहिंसा एवं अनेकांतवाद वास्तव में प्रासंगिक हैं। भगवान महावीर का संदेश नवचेतना तथा जन कल्याण की भावना को जागृत करने में समर्थ है।

आज विश्व में जो भारी अशांति परस्पर विरोध विद्यमान है इस भावना को लेकर विश्व शांति की कामना व प्रत्येक जीव रक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता को लेकर 2 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे गांधी रोड प्रिंस चौक स्थित जैन धर्मशाला से देहरादून में शांति मार्च मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संजय जैन एवम मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि यह यात्रा गांधी रोड से रेलवे स्टेशन, त्यागी रोड से होते हुए प्रिंस चौक जैन धर्मशाला पर समाप्त होगी.।

.कार्यक्रम का संयोजन संदीप जैन ने किया। प्रेस वार्ता में नरेश चंद जैन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय मंत्री डॉ संजय जैन सुरेश चंद जैन संजीव जैन संदीप जैन आरके जैन सचिन जैन जी राजीव जैन अध्यक्ष अंकुर जैन मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *