CRIME NEWS: पुलिस ने किया देहरादून आईएसबीटी पर हुए गैंगरेप का खुलासा – Republic India News

CRIME NEWS: पुलिस ने किया देहरादून आईएसबीटी पर हुए गैंगरेप का खुलासा

CRIME NEWS:
देहरादून आईएसबीटी में मुरादाबाद निवासी नाबालिग से गैंगरेप के मामले का खुलासा करने हुए पुलिस ने पांच आरोपियों का गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने तीन हरिद्वार के रहने वाले हैं, एक देहरादून व एक उत्तर प्रदेश के फार्रुखाबाद का रहने वाला है। रेप में शामिल सभी आरोपी ड्राइवर है। पुलिस ने मामले की तहरीर मिलते ही चन्द घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अगस्त 17 को प्रतिभा जोशी, सदस्य बाल कल्याण समिति ने थाना पटेल नगर पर लिखित तहरीर दी गई की चाइल्ड लाइन की टीम ने 12 अगस्त की देर रात्रि में आईएसबीटी से पंजाब निवासी एक नाबालिक युवती को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति देहरादून के समक्ष पेश किया गया था, जिसे उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय बालिका निकेतन में रखा गया था।

बालिका की काउंसलिंग के दौरान उन्होंने बताया कि उसके साथ आईएसबीटी बस अड्डे में अज्ञात व्यक्तियों ने दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार व पोक्सों एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *