DEHRADUN NEWS: रिस्पना नदी किनारे बस्ती में अवैध कब्जों पर चला बुलडोज़र – Republic India News

DEHRADUN NEWS: रिस्पना नदी किनारे बस्ती में अवैध कब्जों पर चला बुलडोज़र

देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण ने रिस्पना नदी किनारे काठबंगला बस्ती में अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर जेसीबी से 26 मकान ध्वस्त कर दिए।

बस्ती में हो रही तोड़फोड़ सोनम को गहरा सदमा दे गई। तबीयत बिगड़ी और कुछ ही समय में 25 वर्षीय सोनम की मौत हो गई। बस्ती में महिला की मौत के बाद आज लोगों ने सड़क पर जाम लगाया।

पुलिस ने 3-4 लोगो को हिरासत में लिया है। पाई-पाई जोड़कर नदी किनारे सरकारी जमीन पर आशियाने बना तो दिए, लेकिन जब कार्रवाई के दौरान घर गिरने लगे तो ऐसा लगा मानो उनके घर नहीं, बल्कि खुली आंखों के सामने उनके सपने टूट रहे हों।

इस दौरान बस्ती छावनी में तब्दील रही। भारी पुलिस बल के चलते विभिन्न संगठनों और लोगों का विरोध कार्रवाई को नहीं रोक पाया।

करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते और गुस्से का इजहार करते लोग कभी एमडीडीए तो कभी सरकार पर सवाल उठाते रहे। अधिकारी जांच के आधार पर तैयार की गई सूची का हवाला देते रहे तो लोग कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते रहे।

पास की बस्ती में हो रही तोड़फोड़ सोनम को गहरा सदमा दे गई। तबीयत बिगड़ी और कुछ ही समय में 25 वर्षीय सोनम की मौत हो गई। सोनम की मौत से उसके पति आकाश पर मानो मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। सोनम अपने पीछे पांच साल की बेटी और चार माह का बेटा छोड़ गई।

वीर गबर सिंह बस्ती निवासी आकाश ने बताया कि पास की काठबंगला बस्ती में मकान तोड़े जा रहे थे। साथ ही उनकी वीर गबर सिंह बस्ती में पर्चे बांटकर निशान लगाए जा रहे थे। भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। यह देखकर सोनम घबराई हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *