सड़क पर पलटा मैक्स वाहन, सवारियों को आई हल्की चोटें – Republic India News

सड़क पर पलटा मैक्स वाहन, सवारियों को आई हल्की चोटें

शनिवार सुबह लम्बगांव मोटर मार्ग के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर रोड पर  पलट गया। मैक्स में सवार लोगों को हल्की-फुल्की छोटें आई है। सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी है।

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह धनारी से उत्तरकाशी की ओर एक मैक्स गाड़ी आ रही थी। तभी लम्बगांव मोटर मार्ग पर कुटेटी देवी के पास मैक्स वाहन का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया।

इससे वाहन टक्कर के बाद सड़क पर पलट गया। मैक्स वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय थे। जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। इसके बाद आसपास के लोग और पुलिस ने उन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सभी को घर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *