वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन लोग घायल – Republic India News

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन लोग घायल

गंगोत्री हाईवे पर सुखी टॉप के समीप बुधवार सुबह   यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है,जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने  तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहन से निकालकर 108 की मदद से निकटवर्ती अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।

घायलों के नाम आयुष सेमवाल पुत्र सुरेश सेमवाल निवासी मुखवा, उम्र 17 वर्ष, सुरेश पुत्र विक्रम सिंह राणा, निवासी बयाणा, उम्र 26 वर्ष, तरन गिरि पुत्र मोहन गिरी, निवासी बयाणा, उम्र 40 वर्ष शामिल हैं।

जबकि विजय पाल सिंह मराठा, निवासी किशनपुर, उम्र 55 वर्ष की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। हर्षिल थानाध्यक्ष उमेश नेगी ने बताया कि वाहन में चार लोग सवार थे।

चार सवारों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हैं। जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *