12 पेटी अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार – Republic India News

12 पेटी अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार

आईडीपीएल थाना पुलिस ने लेबर कॉलोनी तिराहे से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि तस्कर शराब को कार से ले जा रहा था।

बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आईडीपीएल पुलिस स्टेशन प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल को मुखबिर ने सूचना दी थी कि एक युवक कार से शराब तस्करी कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने लेबर कॉलोनी किराए पर वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान संबंधित कार को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका, तभी कार से 12 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

वहीं, जब कार चालक से पूछताछ की गई, तो कार चालक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कार चालक की पहचान अंकित जोशी निवासी बापू ऋषिकेश के रूप में हुई है।

कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई की जानी थी, इस संबंध में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल अंकित के खिलाफ शराब तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि तस्करी में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *