शर्मनाक: महिला के साथ हुआ दुष्कर्म – Republic India News

शर्मनाक: महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

 

बकरी चराने जंगल गई महिला के साथ एक ग्रामीण ने दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की कोशिश कर वहां से फरार हो गया।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भले ही कई जागरूकता अभियान चलाए जाते हो लेकिन आज भी कहीं न कहीं अकेली महिला सुरक्षित नहीं है। एक ऐसी ही शर्मशार करने वाली खबर पौड़ी गढ़वाल से आई है जहां बकरियां जुगाने और चारा लेने जंगल गई महिला को अकेला देख एक ग्रामीण ने उसकके साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के बाद पीड़ित महिला को मरने की भी कोशिश की गई।

पीड़िता द्वारा राजस्व पुलिस में दी हुई तहरीर में बताया की क्षेत्र स्थित एक गांव की महिला बकरियां चुगाने और मवेशियों के लिए चारा लेने गांव के पास जंगल गई थी। जहां गांव के ही एक ग्रामीण ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी सोने की चेन भी लूट ली। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश की साथ ही आरोपी ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपी ग्रामीण के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी हो चुका है। वही फ़िलहाल अभी आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।

राजस्व पुलिस ने आरोपी ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए डीएम को पत्र भेजा। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने का आदेश जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *