इन संदेशों से अपनों को दें होली की हार्दिक शुभकामनाएं – Republic India News

इन संदेशों से अपनों को दें होली की हार्दिक शुभकामनाएं

आज देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग एक दूसरे से सभी गिले शिकवे दूर करते हैं और एक दूसरे को गले मिलकर रंग लगाते है। ऐसा करके सभी एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को रंगों और उमंगों से भरा त्योहार होली मनाया जाता है। आज पूरे देश में होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आज खास मौके पर सभी लोग गले मिलकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाता है। इसके साथ ही एक दूसरे के साथ हुए गिले शिकवे भी दूर करते हैं। जो लोग एक दूसरे से दूर रहते है वह फोन के जरिए प्यार भरे संदेश भेजकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। आप इस आर्टिकल में आगे पढ़ेंगे प्यार से सराबोर होली शुभकामना के संदेश जो आप अपने प्रियजनों और सगे संबंधियों को भेज सकते हैं।

होली के खूबसूरत रंगों की तरह
आपको और आपके पूरे परिवार को

हमारी तरफ से बहुत बहुत रंगों और भरी उमंगो भरी शुभकामनाएं

 

होली की शुभकामनाएं !

कामना है कि फागुन का ये रंगीन उत्सव
आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं

होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,
आज तो सारी गलती भूल जाओ

लगा दो आज दोस्ती का रंग सबको यारों,

आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ.

होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली

आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली!

फरवरी में मनाई अंग्रेजी मोहब्बत

अब आया राधा-कृष्ण के प्यार का महीना है आया

रसिया पर चढ़ेगा अब फागुन का रंग

क्योंकि अब होली का त्योहार है आया!

फूलों ने खिलना छोड़ दिया
तारों ने चमकना छोड़ दिया

होली में बाकी है कई दिन फिर भी आपने

अभी से नहाना ही क्यों छोड़ दिया!

ऐसे मनाना होली का त्योहार
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,

यह मौसम है अपनों से गले मिलने का

तो गुलाल लेकर हो जाओ तैयार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *