रियलमी 12 सीरीज 5जी स्मार्टफोन लांच – Republic India News

रियलमी 12 सीरीज 5जी स्मार्टफोन लांच

रियलमी 12 सीरीज 5जी सीरीज में दो शानदार स्मार्टफोन रियलमी 12प्लस 5जी और रियलमी 12 5जी लॉन्च किए गए हैं।  यह रियलमी के सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो इसकी ‘मेक इट रियल’ और ब्रांड की एक रिफ्रेश्ड पहचान के अनुरूप है, जो यव यूजर्स की जरूरतों से मेल खाती है।

मिड-रेंज स्मार्टफोन के मानक बढ़ाते हुए और प्लस अनुभव प्रदान करते हुए रियलमी 12प्लस 5जी एक विशेष स्मार्टफोन है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (ओआईएस), 2एक्स इन-सेंसर जूम और सिनेमैटिक 2 एक्स पोर्ट्रेट मोड के साथ सेगमेंट का पहला 50 मेगापिक्सल का सोनी लाइट-600 मुख्य कैमरा दिया गया है, जो बहुत ही स्पष्ट, डीएसएलआर जैसा पोर्ट्रेट कैप्चर करने में सक्षम है। यह रियलमी.कॉम पर 9 महीने तक की और फ्लिपकार्ट पर 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर जबरदस्त फीचर्स के साथ रियलमी 12 5जी में शानदार इमेजेस के लिए 108 मेगापिक्सल का 3एक्स जूम पोर्ट्रेट कैमरा है। इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100़ 5जी चिपसेट और हाई कलर डिस्प्ले के साथ 6.72-इंच एफएचडी़ सनलाइट डिस्प्ले लगा है, जो जीवंत एवं स्पष्ट व्यू प्रदान करता है। इस स्मार्टफोन में 45 वॉट सुपरवूक चार्ज और 5000एमएएच की शक्तिशाली बैटरी भी है।

इस लॉन्च के बारे में रियलमी के प्रवक्ता ने कहा, “आज हमारे सफर का एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि हम आज रियलमी 12 सीरीज 5जी में दो शानदार स्मार्टफोन – रियलमी 12़ 5जी और रियलमी 12 5जी लेकर आए हैं। यह लॉन्च हमारी संशोधित ‘मेक इट रियल’ रणनीति के अनुरूप है। हमारी ब्रांड की रिफ्रेश्ड पहचान युवा यूजर्स से जुड़ाव विकसित करने के लिए डिजाइन की गई है और उन्हें अपनी श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी प्रदान करती है, जो उनकी गतिशील जीवनशैली के अनुकूल है।

मीडियाटेक इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन, अनुज सिद्धार्थ ने कहा, “मेनस्ट्रीम से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक, सभी स्मार्टफोन को पॉवर मीडियाटेक से मिलती है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी द्वारा पॉवर्ड नई रियलमी 12 सीरीज 5जी के लिए रियलमी के साथ हमारे सहयोग द्वारा हम अपना ध्यान शानदार टेक्नोलॉजी हर किसी के हाथों में पहुँचाने पर केंद्रित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *