केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू – Republic India News

केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू

गोरी कुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर 12 किमी हिस्से पर जमी तीन से पांच फीट बर्फ की सफाई का काम शुरू हो गया है। 50 मजदूर बर्फ की सफाई में जुटे हैं। पैदल मार्ग पर हिमखंडों के सक्रिय होने से बर्फ के खिसकने का खतरा बना है।  लेकिन मौसम की बेरुखी काम में आड़े आ रही है।

केदारनाथ पैदल मार्ग से लेकर धाम तक बर्फ जमी है। पैदल मार्ग पर इस बार जंगल चट्टी से ही तीन फीट से अधिक बर्फ जमी है। भीमबलीए रामबाड़ाए छोटी लिनचोलीए बड़ी लिनचोलीए छानी कैंप तक पांच से सात फीट तक बर्फ जमी है। रुद्रा प्वाइंट से केदारनाथ तक पांच किमी क्षेत्र में भी पांच से आठ फीट तक बर्फ जमी है।

शीतकाल में केदारनाथ की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस और आईटीबीपी के जवान पानी से जुड़ी जरूरतों को बर्फ पिघलाकर पूरा कर रहे हैं। धाम में पेयजल लाइन भी जम गई है।  लोनिवि गुप्तकाशी डिवीजन ने 50 मजदूरों के साथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से बर्फ सफाई का काम शुरू कर दिया है। दोण्तीन टोलियों में मजदूर बर्फ को साफ कर रहे हैं।अत्यधिक बर्फ होने के कारण उन्हें काफी मुश्किल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *