लोकसभा सीटों पर सपा-कांग्रेस में बन गई बात, अखिलेश के साथ प्रियंका गांधी कुछ देर में करेंगी ऐलान – Republic India News

लोकसभा सीटों पर सपा-कांग्रेस में बन गई बात, अखिलेश के साथ प्रियंका गांधी कुछ देर में करेंगी ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत फाइनल हो गई है। दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान शाम साढ़े चार बजे अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं। इसमें वाराणसी की भी सीट शामिल है। हालांकि सपा पहले ही इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतार चुकी है। अब उसे वापस ले लिया जाएगा।

कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी के कारण ही सपा और कांग्रेस की बातचीत की गाड़ी ट्रैक पर आई है। मंगलवार की शाम सपा की तीसरी सूची आने के साथ ही यह लग रहा था कि अब यूपी में भी इंडिया अलायंस टूट गया है। सपा और कांग्रेस की गठबंधन नहीं होगा। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने गठबंधन को पटरी पर लाने के लिए खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बात की। इसके बाद सबकुछ फाइनल हुआ और अखिलेश यादव ने मुरादाबाद में ऐलान किया कि गठबंधन होगा।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस की तरफ से प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उपस्थित रहेंगे। सपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *