‘अल्लाह ने भेजा’ कह हल्द्वानी में बांट रहा था नोटों की गड्डियां – Republic India News

‘अल्लाह ने भेजा’ कह हल्द्वानी में बांट रहा था नोटों की गड्डियां

हल्द्वानी हिंसा के बाद वनभूलपुरा में लोगों को नोटों की गड्डियां बांटते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवक का कहना था कि वह हैदराबाद से उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसाग्रस्त क्षेत्र में लोगों से मिलने आया है।

हैरानी की बात है कि इतने सारे रुपये कहां से आए, युवक इसका हिसाब नहीं दे पाया है। युवक पर हिंसा की वीडियो वायरल कर चंदा एकत्र करने के साथ-साथ वीडियो के माध्यम से हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने हल्द्वानी हिंसाग्रस्त इलाके में हैदराबाद से आकर पैसे बांट रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। उधर, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में युवक एक काले रंग के बैग से नोटों की गड्डी निकालकर बांटता नजर आ रहा है।

हल्द्वानी हिंसा के बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही थी। वीडियो में एक युवक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हिंसाग्रस्त क्षेत्र के लोगों के मदद के लिए चंदा मांग रहा था। इसी बीच युवक की एक वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट में उतरते हुए भी वायरल हुई।

इसके बाद पता चला कि युवक वनभूलपुरा हिंसा ग्रस्त क्षेत्र में पैसे बांट रहा है। युवक पैसे बांटने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल कर रहा था। जिसमें युवक काले रंग का बैग पकड़ा हुआ था, उसमें से कभी एक छोटा बच्चा और कभी खुद पैसा बांटता नजर आ रहा है।

सूचना मिली तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों से पता चला कि युवक के पास पैसों का बैग मिला है, लेकिन युवक उन पैसों का हिसाब नहीं दे पा रहा है। युवक को ये पैसे कहां से मिले, किसने दिए, इन सब बातों की जांच चल रही है। पुलिस जल्द मामले में खुलासा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *