पासपोर्ट सत्यापन में उत्तराखण्ड पुलिस का देशभर में डंका, मिला राष्ट्रीय सम्मान – Republic India News

पासपोर्ट सत्यापन में उत्तराखण्ड पुलिस का देशभर में डंका, मिला राष्ट्रीय सम्मान

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया सम्मानित, समयबद्ध और पारदर्शी सेवाओं की हुई सराहना

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने उत्तराखण्ड पुलिस को ‘संस्थागत प्रदर्शन पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।

नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में विदेश मंत्री एस . जयशंकर  ने उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

पुलिस महानिदेशक दीपम  सेठ  ने बताया कि यह उपलब्धि पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उत्तराखण्ड पुलिस ने समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित कर आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह  धामी  ने इस उपलब्धि पर उत्तराखण्ड पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान राज्य की बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उत्तराखण्ड पुलिस भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *