पिता ने 5 वर्षीय बेटी पर हमला कर मौत के घाट उतारा – Republic India News

पिता ने 5 वर्षीय बेटी पर हमला कर मौत के घाट उतारा

बच्ची के बात न मानने पर पिता ने गुस्से में आकर मासूम पर ईंट से वार कर उसको मार डाला। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड काशीपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक पिता ने ही अपनी पांच वर्षीय बेटी की बेहरमी से हत्या कर दी। घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही मासूम बच्ची को जब बार बार कहने पर वह घर नहीं आई तो पिता ने गुस्से में आकर बच्ची पर ईंट से वार कर उसको लहूलुहान कर दिया। मासूम की चीख सुन जब परिवार वाले आये तो आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामला रामनगर रोड स्तिथ हनुमान कॉलोनी का है जहां नन्हे सिंह की पांच वर्षीय बेटी योगिता दिन के करीब ढाई बजे घर के बाहर खल रही थी। इसी दौरान नन्हे सिंह ने बेटी को अंदर आने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी इस बात से उसके पिता नन्हे सिंह को इस कदर गुस्सा आया की उसने ईंट से ही अपनी बेटी पर वार कर दिया। सर पर चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गई। परिजन जब उसे अस्पताल ले कर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया।

घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार नन्हे सिंह एक फार्म हाउस में मजदूरी करता था। वह काफी परेशान भी रहता था जिस कारण उसे बहुत जल्दी तेज़ गुस्सा आ जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *