निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते ने कार से सात लाख कैश पकड़ा – Republic India News

निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते ने कार से सात लाख कैश पकड़ा

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते ने कार से सात लाख कैश पकड़ लिया साथ ही चालक से पूछताछ जारी है। लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र आचार संहिता लागू होने के बाद से निर्वाचन आयोग की ओर से गठित उड़न दस्ता और नागरिक पुलिस की टीमें सघन जांच में जुट गई हैं।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के सख्ती के साथ अनुपालन करते हुए FST व राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कैनाल रोड निकट बॉडीगार्ड में एक कार से सात लाख कैश बरामद किया गया।

वाहन चालक प्रमोद कुमार गर्ग से जब धनराशि के बारे में पूछताछ तो चालक कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया। जिस पर बरामद की गई धनराशि जब्त कर ली गई है। मामले में अभी पूछ़ताछ की जा रही है।

जिस पर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने धनराशि की फर्द बनाकर इसे राजपुर पुलिस को सौंप दिया। वाहन चालक की पहचान प्रमोद कुमार गर्ग निवासी सूर्य नगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। जो की वर्तमान में विवेकानंद ग्राम, जोगीवाला में रह रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *