ग्रामीणों के आंदोलन का विधायक ने किया समर्थन
धार्मिक स्थल गंगनानी कुंड के पास व्यवसायिक निर्माण का विरोध नहीं थम रहा है।

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने पौराणिक धार्मिक स्थल गंगनानी कुंड के पास जिला पंचायत के व्यवसायिक निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों का समर्थन किया है। उन्होंने बिना ग्रामीणों की सहमति के पौराणिक कुंड सहित 93 नाली भूमि की जिला पंचायत के नाम पर रजिस्ट्री होने पर नाराजगी जताई।
रवाईं घाटी के पौराणिक धार्मिक स्थल गंगनानी कुंड के पास व्यवसायिक निर्माण का विरोध नहीं थम रहा है। गत शनिवार को नंदगांव के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। रविवार को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने गंगनानी पहुंचकर स्थानीय लोगों के व्यवसायिक निर्माण के विरोध का समर्थन किया।
गंगनानी कुंड के पास व्यवसायिक निर्माण नहीं होना चाहिए। इस मौके पर नंदगांव के प्रधान बादर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, रामराज बिष्ट, महावीर बिष्ट, जगमोहन रावत, शरत सिंह, हंसपाल सिंह, गोपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, जसपाल परमार आदि रहे।




