मसूरी में दर्दनाक हादसा – Republic India News

मसूरी में दर्दनाक हादसा

मसूरी में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के कैमल बैक रोड पर दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस दौरान हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हा गया। घायल मजदूर को उप जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया है। दोनों मजदूर नेपाल के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, सड़क पर सीवर लाइन के लिए सड़क खोदाई का काम चल रहा है। इस दौरान सड़क खोदकर दो मजदूर लाइन के बीच काम कर रहे थे। लाइन गहरी होने के कारण ऊपर डाला गया मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस दौरान एक मजदूर मलबे में बुरी तरह से दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *