सोशल मीडिया पर फेक वीडियो प्रसारित की तो बंद होगा अकाउंट – Republic India News

सोशल मीडिया पर फेक वीडियो प्रसारित की तो बंद होगा अकाउंट

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से बनाई गई फेक वीडियो प्रसारित हुई तो संबंधित अकाउंट को तत्काल ब्लॉक कर दिया जाएगा। चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने एआई की चुनौती से निपटने के लिए खास रणनीति बनाई है।

इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म के भारतीय कार्यालयों से पत्राचार किया गया है। चुनावों को प्रभावित करने वाली वीडियो की सर्विलांस 24 घंटे की जाएगी। इसके बाद संबंधित प्लेटफार्म से समन्वय बनाकर यह कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, पिछले दिनों देश में हुए पांच राज्यों के चुनावों में एआई आधारित वीडियो ने माहौल खराब करने का काम किया था। इसमें तमाम तरह की वीडियो से छेड़छाड़ कर उन्हें विभिन्न राजनेताओं की आवाज और शक्ल सूरत देकर बदला गया था। वर्तमान में एआई अब भी नई चीज है। ऐसे में इसका विशेष तोड़ किसी के पास नहीं है।

लिहाजा उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से बात कर इस तरह की वीडियो पर अंकुश लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए सभी सीमावर्ती राज्यों की पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया है। इसके लिए 24 घंटे एसटीएफ और जिलों की साइबर सेल सोशल मीडिया पर सर्विलांस रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *