प्रेमनगर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान – Republic India News

प्रेमनगर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

देहरादून 17 जून 2025: आज श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद देहरादून के निर्देशानुसार थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु टीमो का गठन कर सत्यापन अभियान चलाया गया।

सत्यापन अभियान चलाये जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा थाना क्षेत्र में टीमे बनाकर थाना क्षेत्रांतर्गत श्रीराम कॉलोनी, भट्टा मोहल्ला, झाझरा में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी ब्यक्ति/छात्र किरायेदारों व संदिग्ध ब्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

उक्त कार्यवाही में सत्यापन न कराने पर मकान मालिकों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 34 चालान धनराशि 3,50,000/ रूपये का जुर्माना माननीय न्यायालय के चालान किए गए चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की जाएगी । भविष्य में भी उक्त सत्यापन अभियान गतिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *