DEHRA DUN: एसजीआरआरयू क्रिकेट में स्कूल ऑफ योगिक साइंस ने नर्सिंग को किया पराजित – Republic India News

DEHRA DUN: एसजीआरआरयू क्रिकेट में स्कूल ऑफ योगिक साइंस ने नर्सिंग को किया पराजित

DEHRA DUN:

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सवका दूसरा दिन क्रिकेट, फुटबॉल , बॉलीबॉल , बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा।

बालक व बालिका वर्ग मे खेले गए अलग अलग मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए अगले राउंड, सेमीफाइनल व फाइनल में जगह पक्की की।

मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डॉ ० पुनीत ओहरी, डॉ० दीपक सोम, डॉ० पंकज चमोली,डॉ० नवीन गौरव,डॉ० जीड़ी मक्कड़,डॉ० योगेश जोशी ने किया। पहला क्रिकेट मुकाबला स्कूल ऑफ योगिक साइंस बनाम स्कूलऑफ नर्सिंग के बीच खेला गया।

नर्सिंग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 73 रनों का  लक्ष्य रखा। देवराज सिंह ने सर्वाधिक 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ़ घ्योगिक सांइस की टीम 7वें ओवर में विजयी लक्ष्य प्राप्त कर 7 विकेट से जीत दर्ज की।

क्रिकेट दूसरा मुकाबला स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एवम् स्कूलऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइस के बीच खेला गया। स्कूलऑफ पैरामैडिकल विजयी रही। बालिका शतरंज में स्कूलऑफ पैरामैडिकल की मैत्री विजयी रही। बालक शतरंज में आयुष नौटियाल ने जीत दर्ज की। बालक

एकल कैरम प्रतियोगिता में स्कूलऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के के अंकित सिंह ने खिताबी जीत दर्ज की। बालिका एकल कैरम प्रतियोगिता में संजना ने खिताबी जीत दर्ज की।

बालक डबल्स कैरम प्रतियोगिता में सचिन गुसाईं एवम् प्रयांशु मेहरा की जोड़ी ने सनसनी फैलाई। बालिका डबल्स कैरम में स्कूलऑफ नर्सिंग की वैशाली मेहरा और वर्निका चंदेल ने खिताबी जीत दर्ज की।

बास्केटबाल छात्रा वर्ग में में स्कूलऑफ मैनेजमेंट अव्वल रहा। बास्केटबाल के दूसरे मुकाबले में स्कूलऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर डॉ मनबीर नेगी, डॉ मनीष देव, डॉ बृजमोहन कांति, चन्द्रशेखर टेलर, डाॅ वीके सिंह, सुनील किष्टवाल, डॉ० अमरलता आदि विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *