वंदेभारत में मिला ऐसा खाना, यात्री ने कस दिया तंज; तस्वीर भी शेयर की – Republic India News

वंदेभारत में मिला ऐसा खाना, यात्री ने कस दिया तंज; तस्वीर भी शेयर की

मोदी सरकार देश को लगातार वंदेभारत ट्रेनों की सौगात दे रही है। आधुनिक तकनीक और सुख-सुविधाओं की लिहाज से ये ट्रेनों यात्रियों को खूब पसंद भी आ रही है। वंदेभारत में यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की भी सुविधा दी जाती है। हालांकि इसके लिए अलग से चार्ज देना पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वंदेभारत में मिलने वाले खाने की तस्वीर पोस्ट की जो कि तेजी से वायरल हो रही है। यूजर इस पोस्ट पर मजेदार कॉमेंट भी कर रहे हैं।

कपिल नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘इतना हेल्दी खाना उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद अश्विनी वैष्णव जी। इसमें ना तो तेल है है और ना ही मिर्च मसाला।’ इस कैप्शन के साथ यूजर ने छोले की तस्वीर भी पोस्ट की। दरअसल यूजर ने इस खाने को लेकर तंज किया था। कई लोगों ने यह भी पूछा कि वह खाने की तारीफ कर रहा था या फिर उसपर अफसोस जता रहा था।

स्टोरी लिखने तक इस पोस्ट को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 20हजार लोग लाइक कर चुके हैं। एक शख्स ने कहा, आज कल हार्ट अटैक से ज्यादा मौतें हो रही हैं ऐसे में यह रेसिपी घर-घऱ पहुंचानी है। अश्विनी वैष्णव जी को स्वस्थ्य भारत के योगदान के लिसए धन्यवाद। कपिल ने रिप्लाई करते हुए कहा, ये क्या रेसिपी है। उबले छोले लो और नमक डाल के फिर से उबाल लो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *