उत्तराखंड
UTTARAKHAND NEWS: भालू का हमला
जनपद उत्तरकाशी के द्वारी गांव में खेतों में काम कर रही महिला को भालू ने हमला कर घायल किया

UTTARAKHAND NEWS:
उत्तरकाशी में विकासखंड भटवाड़ी के द्वारी गांव में खेतों में काम कर रही एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम व परिजनों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे ग्राम द्वारी निवासी संतोषी (40) पत्नी मनमोहन सिंह अपने खेतों में काम कर रही थी। इसी बीच भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले में संतोषी के दोनों पैरों पर गहरे घाव हो गए हैं, जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में उपचार किया जा रहा है।




